फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways asked for land on new road

रोडवेज ने नई सड़क पर मांगी नगर निगम से 17 हजार मीटर जमीन

Mon, 18 Nov 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways asked for land on new road
मेरठ। रोडवेज ने गढ़ रोड स्थित नई सड़क पर खाली पड़ी भूमि पर रीजनल कार्यालय बनाने का प्र्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन ने नगर निगम से रोडवेज के प्रस्ताव पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम ने प्रस्ताव पर मुहर लगाने से पहले विधिक राय लेने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि अभी स्थानीय न्यायालय में भूमि का मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन

नई सड़क पर खसरा नंबर 6041 की भूमि खाली पड़ी है। भूमि पर चारों तरफ लोगों ने खोखे रखकर अवैध कब्जा कर लिया है। वहीं नगर निगम ने भी खाली भूमि पर कूड़ा घर बनाया हुआ है। बताया जा रहा है कि इस भूमि पर नगर निगम का कुछ लोेगों से स्थानीय न्यायालय में वाद चल रहा है। भूमि के रकबे में से 17 हजार वर्ग मीटर भूमि पर रोडवेज ने अपना रीजनल कार्यालय बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

पूर्व में मेट्रो स्टेशन और नगर निगम कार्यालय का बना था प्रस्ताव
शहर के बीच इससे बड़ी जमीन कहीं पर भी खाली नहीं है। इस भूमि पर कई बार नए नए प्रस्ताव बनते रहे हैं। पूर्व में जहां नगर निगम की बोर्ड बैठक में नई सड़क वाली जमीन पर नगर निगम का भवन और कामर्शियल कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव आ चुका है। मेट्रो के लिए स्टेशन बनाए जाने का भी प्रस्ताव भी तैयार हुआ। सभी विभाग ही नहीं बल्कि प्राइवेट बिल्डरों की नजर भी बेशकीमती भूमि पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधिक राय ली जा रही है
रोडवेज से जो पत्र नगर निगम को आया है उसपर नगर आयुक्त के आदेशानुसार विधिक राय ली जा रही है। जिसके बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि जमीन किसी अन्य विभाग को दी जा सकती है या नहीं।
- राजेश कुमार, संपत्ति अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed