Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road widening work started from Ganeshpur to Chetawali

Meerut News: गणेशपुर से चेतावाली तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू

Sat, 10 Jan 2026 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 10 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Road widening work started from Ganeshpur to Chetawali
गणेशपुर से चेतावाली तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य हुआ शुरू स्रोत संवाद
सात से बढ़कर 10 मीटर हो जाएगी चौड़ाई, लोक निर्माण विभाग ने शुरू कराया काम
विज्ञापन

-सड़क के दोनो तरफ डेढ़-डेढ मीटर बढ़ेगी चौड़ाई
-तीर्थ नगरी आने वाले पर्यटकों को भी मिलेगी राहत
हस्तिनापुर। गणेशपुर से चेतावाली तक सड़क चौड़ीकरण का काम लोकनिर्माण ने शुरू करा दिया है। चौड़ी होने के बाद सड़क की चौड़ाई सात से बढ़कर 10 मीटर हो जाएगी। सड़क को दोनो तरफ से डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जाएगा। ऐतिहासिक नगरी में बढ़ती यातायात और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए यह काम शुरू हुआ है। जिसका पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा।
मेरठ से जोड़ने वाला ऐतिहासिक नगरी का यह मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। विशेषकर अवकाश और पर्वों के दिनों यहां भारी भीड़ रहती है। जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और हादसों का भी खतरा रहता है। चौड़ी सड़क बनने से वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिलेगी और ओवरटेक करने में भी आसानी होगी। आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को निकलने में भी राहत मिलेगी। हालांकि सड़क पर डिवाइडर बनाने का प्रावधान नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भविष्य में डिवाइडर भी बनाया जाए तो हादसों पर और अधिक अंकुश लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि वर्तमान चरण में प्राथमिकता सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की है, जबकि आगे यातायात के दबाव को देखते हुए डिवाइडर और अन्य सुरक्षा उपायों पर विचार किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सड़क का कार्य जल्दी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण से मिलेगी राहत : चेयरपर्सन
तीन मीटर सड़क चौड़ीकरण से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि ऐतिहासिक नगरी में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सड़क पर डिवाइडर बनवाने का प्रयास भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधा खटीक चेयरपर्सन हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed