फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   road sccident

सड़क हादसे में तीन की मौत

Sun, 26 Jun 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 26 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
road sccident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
परतापुर थाना क्षेत्र में घाट गांव के पास शनिवार रात स्कार्पियो की टक्कर से मोदीनगर निवासी बाइक सवार महिला और डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मोदीनगर निवाड़ी रोड निवासी अंकुश कुमार एक निजी कॉलेज में शिक्षक हैं। शनिवार रात अंकुश अपनी पत्नी शालू (24) और बेटे अरनव (डेढ़ वर्ष) के साथ बाइक से कंकरखेड़ा में अपने पिता के पास जा रहे थे। घाट गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शालू और उसके बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने अंकुश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर चालक को थाने भेज दिया। वहीं मोदीपुरम से चोरी की गई टाटा मैजिक शनिवार को बाईपास पर सुुभारती के सामने टेंपो से भिड़ गई। इसमें टेंपो सवार सात लोग घायल हो गये। टाटा मैजिक के मालिक और अन्य लोगों ने चोर की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। वहीं रात में टेंपो सवार घायलों में से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इंचौली निवासी जितेंद्र और जॉनी टाटा मैजिक गाड़ी में आम भरकर मोदीपुरम में सड़क किनारे बेचते हैं। शनिवार दोपहर जितेंद्र और जॉनी पास में एक दुकान पर चाय पीने लगे। इस बीच एटा निवासी शाहरुख ने टाटा मैजिक को चोरी कर लिया और परतापुर की तरफ भागने लगा। यह देख जितेंद्र और जॉनी बाइक से पीछा करने लगे। सुभारती के सामने तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस पर आसपास के लोगों ने शाहरुख की धुनाई कर दी। सूचना पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे में टेंपो में सवार कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्घापुरी निवासी गौरव (21), परतापुर निवासी अनिता, कंकरखेड़ा निवासी सचिन, गौरव समेत सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई। टीपीनगर के कार्यवाहक एसओ संजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए टाटा मैजिक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी शाहरुख भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed