{"_id":"6b00407d72292a75f00d3888","slug":"road-safety-message-conveyed-through-a-street-play-meerut-news-c-72-1-mct1014-163076-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
विज्ञापन
एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की यूनिट एक, दो और तीन की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले हादसों और उनके गंभीर परिणामों को दर्शाते हुए लोगों को जागरूक किया।
नाटक में हेलमेट न पहनने, तेज गति से वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने और नशे में वाहन चलाने जैसी लापरवाही को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताया गया। एक परिवार की कहानी के जरिए दिखाया गया कि सड़क पर एक युवक की लापरवाही पूरे परिवार को संकट में डाल सकती है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, प्रवक्तागण और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली। प्राचार्या ने सभी को स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।