Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road safety message conveyed through a street play

Meerut News: नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Fri, 20 Nov 2026 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Road safety message conveyed through a street play
एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की यूनिट एक, दो और तीन की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले हादसों और उनके गंभीर परिणामों को दर्शाते हुए लोगों को जागरूक किया।
नाटक में हेलमेट न पहनने, तेज गति से वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने और नशे में वाहन चलाने जैसी लापरवाही को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताया गया। एक परिवार की कहानी के जरिए दिखाया गया कि सड़क पर एक युवक की लापरवाही पूरे परिवार को संकट में डाल सकती है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, प्रवक्तागण और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली। प्राचार्या ने सभी को स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed