फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   road have problem for boys

सड़क पर मासूम, खतरे में जान 

Sun, 09 Apr 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
road have problem for boys
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 कैंट क्षेत्र में अधिकांश स्कूल बृहस्पतिवार से खुल चुके हैं। पहले ही दिन से यातायात व्यवस्था धड़ाम है। शनिवार को भी ट्रैफिक सिस्टम इस कदर बिगड़ा कि छुट्टी के समय भीषण जाम लग गया। बच्चों को कार और अन्य बड़े वाहनों के बीच से निकलना पड़ा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी व्यवस्था नहीं बना सके। 
विज्ञापन

कैंट स्थित सेंट मैरी, सोफिया गर्ल्स, दीवान पब्लिक, गुरु तेग बहादुर, मेरठ पब्लिक स्कूल गर्ल्स, मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग, सीएबी स्कूल, आधारशिला, ऋषभ एकेडमी व दर्शन एकेडमी समेत कई स्कूल हैं। दोपहर स्कूलों के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वेस्ट एंड रोड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। स्कूलों की छुट्टी होते ही जाम लग गया। दोपहिया और चार पहिया वाहनों ने छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों को परेशान किया। गर्मी व धूप से बच्चे बेहाल हो गए।
विज्ञापन


नहीं बना कोई प्लान
स्कूल खुलने की सूचना के बाद भी पुलिस, ट्रैफिक क्लब और ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कोई योजना अभी तक नहीं बनाई है। किस प्रकार यातायात नियंत्रित करना है यह तय नहीं हुआ है। छुट्टी के बाद अभिभावक और बच्चे जाम से जूझते देखे गए। स्कूल प्रशासन द्वारा भी यातायात व्यवस्था का कोई प्लान नहीं बनाया गया। पिछली बार वेस्ट एंड रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ ही बड़े वाहनों की एंट्री बंद की गई थी। लेकिन इस बार उन्हें भी नहीं रोका गया। स्कूल लगने और छूटने के समय वनवे व्यवस्था भी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed