फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road condition in Baghpat bad, People are having trouble

गड्ढों ने चलना किया दुश्वार, शव ले जाने में भी उठानी पड़ रही परेशानी

Sat, 21 Apr 2018 08:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 21 Apr 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
Road condition in Baghpat bad, People are having trouble
सड़कों में गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे को बड़ौत-मुजफ्फरनगर से जोड़ने वाला लिंक रोड पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग पर स्थित कॉलोनी के लोगों की ऐसी बेबसी हो गई है कि उन्हें शवों को ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों ने बताया मार्ग की जर्जर हालत के कारण रिश्तेदारों ने भी अब आना कम कर दिया है। 

विज्ञापन

       
इस मार्ग पर स्थित गोविंद कॉलोनी निवासी श्रीपाल ने बताया कि यह मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे बने हैं। बारिश के दौरान मार्ग पर जल भराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इतना ही नहीं इस मार्ग पर शवों को ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो शव ले जाने वाले लोग ठोकर खाकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र ने बताया कि मार्ग पर बने गड्ढों के कारण जब इस मार्ग से कोई वाहन गुजरता है तो उससे उठने वाली धूल घरों में घुस जाती है। इस कारण लोग सांस से संबंधित बीमारी से ग्रस्त हो चुके हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कॉलोनी के ही विपिन तोमर ने बताया कि इस मार्ग पर बने गड्ढों को भरने के लिए कॉलोनी के लोगों ने स्वयं 500-500 रुपये चंदे के रूप में एकत्रित कर ईंट व पत्थर डलवाएं, लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा से मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया। आए दिन इस मार्ग पर वाहन खराब हो जाते हैं। बबलू ने बताया कि कई बार तहसील दिवस में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया मार्ग की जर्जर हालत के कारण रिश्तेदारों ने भी अब आना कम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed