{"_id":"65809b3c945f565bbd092974","slug":"road-and-rail-traffic-affected-due-to-fog-na-news-c-41-1-smrt1043-5536-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित
विज्ञापन
- कोहरे में नजीबाबाद स्टेशन पर विलंब से पहुंच रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान
नजीबाबाद। कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब से चलने से यात्री परेशान हैं। देर रात से सवेरे तक घना कोहरा छाने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित है।
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश यात्री ट्रेन एक से दो घंटे विलंब से पहुंच रहीं हैं। सोमवार को सूबेदारगंज से देहरादून के लिए जा रही लिंक एक्सप्रेस नजीबाबाद एक घंटा विलंब से पहुंची। जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली अप और डाउन की सियालदह एक्सप्रेस भी एक से दो घंटे विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण रेलवे ने स्टेशनों से लगभग 200 मीटर के आस-पास चालकों को स्टेशन आने के संकेतक के रूप में फॉग सिग्नल लगाने का फैसला लिया है।
उधर, कोहरे के कारण सोमवार को सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। जलालाबाद फोरलेन क्षेत्र में वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चले। कई जगहों पर अधिक कोहरा होने पर वाहनों को रोकना पड़ा।