{"_id":"5e45809a8ebc3ee5ac313057","slug":"road-accident-meerut-news-noi4919769108","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में गिरी कार, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में गिरी कार, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल/पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। हरियाणा के पलवल जिले से हरिद्वार जा रहे चार दोस्तों की कार बुधवार रात में धमात पुल के पास गंगनहर में समा गई। दो युवक तैर कर बाहर निकल गए। कई घंटों बाद गंगनहर से बाहर निकाली गई कार से एक युवक का शव बरामद हो गया। एक अन्य युवक की तलाश जारी है।
पलवल निवासी चार दोस्त गांव फुलवाड़ी निवासी मोहित (28) पुत्र अमरपाल, अनुज (30) पुत्र राजेंद्र, भारत (20) पुत्र बाबूराम निवासी गांव कुशलीपुर और अनिल (29) पुत्र विजयपाल निवासी गांव बहरोला लाल रंग की ब्रेजा कार से बुधवार रात गंगनहर पटरी मार्ग से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। कार को भारत चला रहा था। रात करीब 12 बजे पुरकाजी के गांव धमात पुल के पास कांवड़ मार्ग गंग नहर पटरी पर उनकी कार असंतुलित होकर गंगनहर में समा गई। मोहित और अनुज किसी तरह तैर कर गंग नहर से बाहर निकले। दोनों किसी तरह थोड़ी दूरी पर बने मंदिर पर पहुंचे। इन लोगों ने मंदिर के पुजारी कमलनाथ को घटना की जानकारी दी। पुजारी से कुछ कपड़े भी लिए। उसके बाद वह लोग गंग नहर पटरी पर ही घूमते रहे और आने जाने वाले लोगों से मदद मांगते रहे, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनीं। दोनों गंग नहर पटरी पर ही रुक गए। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे युवकों ने किसी व्यक्ति के फोन से पुलिस को घटना की सूचना दी। पुरकाजी इंस्पेक्टर पंकज त्यागी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और युवकों से घटना की जानकारी ली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार की तलाश की। टीम द्वारा गंग नहर में डाले गए कांटे में कार फंस गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर अशोक कुमार, नायाब तहसीलदार योगेश शर्मा आदि भी मौके पर पहुंच गए। भोपा क्षेत्र में नाव से गंगनहर में एक युवक की तलाश कर रही पीएसी मेरठ की टीम और शुक्रताल से दीपक, राकेश, श्रवण आदि गोताखोरों को बुलाकर कार को जेसीबी से बमुश्किल गंगनहर से बाहर निकलवाया, जिसमें से अनिल का शव बरामद हो गया। हालांकि भारत कार में नहीं मिला, जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलने पर युवकों के परिजन भी थाने पहुंचे। पुलिस ने अनुज की तहरीर पर इत्तेफाकिया सूचना दर्ज कर अनिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चारों दोस्त थे
पुरकाजी। थाने पहुंचे युवकों के परिजनों ने बताया कि चारों युवक दोस्त थे। मोहित साइबर कैफे व अनुज किसी बैंक में लोन दिलवाने का काम करता है। इसके अलावा मृतक अनिल किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। भारत की मोबाइल रिपेयर दुकान है। मृतक अनिल के भाई ने बताया कि मृतक के दो बच्चे हैं, जिनमें करीब चार वर्ष की बेटी और करीब एक वर्ष का बेटा है।
विज्ञापन
कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा
पुरकाजी। घटना की जानकारी मिलने के बावजूद थाना पुलिस के अलावा कोई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इस संबंध में सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि वह आज बाहर होने के कारण घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए।