मुजफ्फरनगर: हादसे में गई तीन युवकों की जान, डीसीएम के उड़े परखच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून एनएच-58 पर तेज रफ्तार डीसीएम एक खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक समेत तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। यही नहीं डीसीएम के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने अनुसार तीनों युवक दोस्त थे, जो जिला फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मंसूरपुर में सागर रत्ना रेस्टोरेंट के पास हुआ। डीसीएम गाड़ी मध्य प्रदेश के सतना से स्क्रैप और तार भरकर रुड़की, उत्तराखंड जा रही थी। डीसीएम को चालक जनपद फर्रुखाबाद के थाना मीरानगर क्षेत्र के गांव मनोहर नगर निवासी मनोज कुमार (28) पुत्र अभिलाख सिंह चला रहा था। डीसीएम में चालक के गांव के ही दो साथी अवधपाल सिंह (22) पुत्र गिरीश चंद्र तथा राय सिंह (18) पुत्र नेत्रपाल साथ में बैठे हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जैसे ही डीसीएम दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे पर सागर रत्ना रेस्टोरेंट के पास पहुंची, तो वहां हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
पढ़ें : यूपी: हाईवे पर हादसा, खून से लथपथ बच्चों को देख सिहर उठे परिजन, 2 की मौत
चालक मनोज कुमार और उसके दोनों साथी अवधपाल तथा राय सिंह क्षतिग्रस्त डीसीएम में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक के पीछे से डीसीएम को निकाला। इसके बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम से चालक और उसके दोनों साथियों को बामुश्किल बाहर निकाला। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों की शिनाख्त होने पर उनके परिजनों को सूचना दे दी। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन थाने में पहुंचे। पुलिस ने मृतक चालक मनोज के भाई अनुज कुमार की ओर से ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर, इंस्पेक्टर मंसूरपुर केपीएस चाहल ने बताया कि ट्रक चालक एमपी के जिला भिंड के गांव खरीका निवासी जुुनैद पुत्र यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/