फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident in Muzaffarnagar and Saharanpur, five killed, many injured

यूपी: दर्दनाक हादसों में पांच युवकों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Tue, 05 Jun 2018 04:45 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Jun 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Muzaffarnagar and Saharanpur, five killed, many injured
हादसे के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यहां दो अलग- अलग हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात को मेरठ-करनाल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में रायपुर अटेरना के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनके एक साथी को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। वहीं सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में सोमवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


तीनों युवक बाइक द्वारा बुढ़ाना से अपने गांव लौट रहे थे। हाइवे पर कोई वाहन उन्हें कुचल कर फरार हो गया। तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर कर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फुगाना थाना क्षेत्र के गांव रायपुर अटेरना निवासी तीन दोस्त किसी काम से सोमवार को बुढ़ाना आए थे, जहां से देर रात करीब नौ बजे वे बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर जब वे गढ़ी सखावत के पास पहुंचे, तो तभी कोई अज्ञात वाहन उन्हें कुचल कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बुढ़ाना सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने आदेश (22) पुत्र घसीटा और सन्नी (21)पुत्र मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवी (20) पुत्र ब्रहमदत्त को नाजुक अवस्था के कारण मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर पाकर मृतकों की परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।

पढ़ें : यूपी: दर्दनाक हादसे में बाप-बेटे की मौत, 8 घायल, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह

हादसे में तीन की मौत, चार घायल

Road accident in Muzaffarnagar and Saharanpur, five killed, many injured
जाम में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में सोमवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक आटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसा सरसावा थाना क्षेत्र के कुमार खेड़ा गांव के पास सोमवार रात करीब पौने ग्यारह बजे हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर ट्रॉली और आटो पलट गए, उन पर सवार लोग दब गए।

हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे के बाद पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली और ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकलवाया।

इनमें से दो लोगों की तब तक मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। देर रात एसएसपी बबलू कुमार ने हादसे में तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed