{"_id":"6b027f465091c280710283cc","slug":"road-accident-in-meerut-speeding-car-runs-over-two-youths-one-dies-inebriated-driver-arrested-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत; नशे में धुत चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत; नशे में धुत चालक गिरफ्तार
Sun, 22 Nov 2026 11:06 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:06 AM IST
सार
सिंधावली निवासी शौकीन एक अन्य युवक के साथ घर लौट रहा था। बाईपास पर योगीपुरम के पास कार ने टक्कर मार दी। शौकीन की मौत हो गई, जबकि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बाइक को टक्कर मारने वाली कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर योगीपुरम के पास शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे दो युवकों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नशे की हालत में कार चला रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, सिंधावली गांव निवासी लगभग 22 वर्षीय शौकीन अपने एक साथी के साथ चढ़त के दौरान इस्तेमाल होने वाले जनरेटर को लेकर घर लौट रहा था। जब वे योगीपुरम के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान शौकीन की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि कुछ देर पहले घर लौट रहा शौकीन अब उनके बीच नहीं रहा।
सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चालक नशे की हालत में कार चला रहा था। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि शौकीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी देखें...
वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में प्रदूषण बढ़ा, सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन
ये भी देखें...
वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में प्रदूषण बढ़ा, सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन
