फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident in Bijnor kanwariya died after being hit by car

बिजनौर में सड़क हादसा: कार की चपेट में आकर एक कांवड़िए की मौत, साथियों ने लगाया जाम

Sat, 26 Feb 2022 08:38 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Feb 2022 08:38 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाम खोलने को राजी नही हुए। पुलिस सभी को समझाने का प्रयास कर रही है।
 

विज्ञापन
Road accident in Bijnor kanwariya died after being hit by car
Road accident in Bijnor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नहटौर रोड पर गांव मंडोरा के पास कार की चपेट में आकर एक कांवड़िए की मौत हो गई। घटना के विरोध में साथी कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। संभल जनपद के गांव बमनपुरी निवासी भोले यादव (15) पुत्र लक्ष्मण यादव गांव के अन्य लोगों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। शनिवार की रात वह गांव के कांवड़ियों की टोली के साथ कांवड़ लेकर वापस आ रहा था। गांव मंडोरा के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में भोले गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


साथी कांवड़िये उसे लेकर पीएचसी पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिजनौर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर भोले की मौत का पता लगने पर कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मौके पर जाम लगा दिया। कुछ देर में और भी कांवड़िये वहां पहुंच गए और जाम में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed