फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident in Baghpat and muzaffarnagar, Two killed, many injured

यूपी: हादसों में बच्चे सहित दो की मौत, तोड़फोड़, आगजनी की कोशिश

Fri, 11 May 2018 09:03 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Fri, 11 May 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Baghpat and muzaffarnagar, Two killed, many injured
बच्चे की मौत के बाद हंगामा करते परिजन - फोटो : amar ujala

यहां दो अलग अलग हादसों में बच्चे सहित दो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्सए लोगों ने तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की।

विज्ञापन


बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में पांच वर्षीय बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में छोटा भाई घायल हुआ है। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पिटाई कर दी। ट्रक में तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की। ग्रामीणों ने कार्रवाई व पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर दो घंटे तक हाईवे जाम रखा। सूचना पर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोंक झोंक हुई। एसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायल चालक को जिला अस्पताल हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

    
मुजफ्फरनगर जनपद के पुर बालियान गांव निवासी ओमवीर की पत्नी पिंकी अपने दोनों बच्चों हैप्पी व लक्की के साथ खुब्बीपुर निवाड़ा गांव स्थित मायके में एक सप्ताह से आई हुई थी। शुक्रवार को दोनों भाई हैप्पी व लक्की दुकान से कुर्के लेने गए थे। जब दोनों भाई दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार करने लगे तो बड़ौत की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पांच वर्षीय बच्चे हैप्पी को कुचल दिया। लक्की भी चपेट में आकर घायल हो गया। ट्रक में गैंस सिलेंडर लदे हुए थे। दुर्घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बच्चे को कुचलकर भाग रहे ट्रक को लोगों ने घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ की। चालक को बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई व पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी जयप्रकाश पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्चे का शव नहीं उठने दिया। पुलिस अधिकारियों से ग्रामीणों की तीखी नोंक झोंक हुई। एसपी ने आश्वासन दिया कि ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएग। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगे। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। इस संबंध में बच्चे के बच्चे के मामा ने ट्रक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के 9 लोगों की मौत, तीन घायल

जाम में फंसे यात्री

Road accident in Baghpat and muzaffarnagar, Two killed, many injured
मौके पर भीड़ - फोटो : amar ujala

खुब्बीपुर निवासी में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। हाईवे के दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारे लग गई। यात्रियों को गर्मी में परेशानी हुई। यात्री पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर छोटे वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला। जाम के चलते कुछ चालक अपने वाहनों को मोड़ कर वापस चले गए। 

मजदूरी करता है बच्चे का पिता
मृतक बच्चे हैप्पी का पिता ओमवीर मजदूरी करता है। वह बहुत ही गरीब परिवार का बेटा है। मामा प्रवेंद्र ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पिता किसी तरह मेहनत-मजदूर कर बच्चों का पालन पोषण कर रहा है। बेटे की मौत के बाद मां पिंकी का रोते बुरा हाल था। वह बार-बार बेहोश होकर गिर रही थी। 

जाम देखकर चलते बने विधायक जी
लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्र्जर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कैराना चुनाव के लिए जा रहे थे। खुब्बीपुर निवाड़ा में जाम के चलते विधायक गाड़ी मोड़ कर वापस चले गए। उन्होने गाड़ी से उतरकर पीड़ित परिवार का हाल-चाल तक पूछना मुनासिब नहीं समझा। विधायक गाड़ी से ही रोते-बिलखते लोगों को देखते रहे।

सिसाना में भी हो सकता है हादसा
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना हर समय हादसे का खतरा बना रहतव है। हाईवे किनारे प्राथमिक विद्यायल है। स्कूल खुलने और बंद होने के समय मासूम बच्चें जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करते है। छुट्टी के समय तो शिक्षक बच्चों को हाईवे पार करा देते है, लेकिन स्कूल खुलने के समय बच्चें स्वयं ही हाईवे पार कर स्कूल पहुंचते है। ग्रामीणों ने स्कूल के पास ब्रेकर बनाने की मांग की है।

पढ़ें : दर्दनाक हादसा: दूल्हा बनने जा रहे युवक सहित 2 की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हादसे में बाइक सवार की मौत, दो गंभीर

Road accident in Baghpat and muzaffarnagar, Two killed, many injured
फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर मखियाली गांव के पास हुए हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के बेटे की ओर से दूसरी बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहल्ला मिमलाना रोड निवासी मुनफेत (50) पुत्र शरीफ शुक्रवार सुबह किसी कार्य के लिए भोपा गया था। जहां से वह दोपहर बाइक से शहर लौट रहा था। भोपा रोड पर जब वह गांव मखियाली के पास पहुंचा तो तभी सामने से तेज गति से आती दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मुनफेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार सोनू (25) पुत्र विजयपाल निवासी अतियाकलां, मंगलौर और उसका साथी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल-100 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिस को उसकी पहचान हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे, मगर पुलिस ने शव देने से इंकार कर दिया। बाद में मृतक के पुत्र इमरान की ओर से दूसरी बाइक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया।

सड़क हादसे में दंपति और बच्चे घायल 
मीरापुर से मेरठ की ओर जा रहे बाइक सवार दंपति ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से घायल हो गए। जानसठ के गांव काटका निवासी अहसास अपनी पत्नी गुलशाना और दो बच्चों के साथ बाइक से मेरठ जा रहा था। निरंकारी सत्संग भवन रामराज के पास पहुंचा तो पीछे से खाली ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। चालक दुर्घटना करने के बाद अपने वाहन सहित भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल अहसास व उसकी पत्नी आदि को स्थानीय डाक्टर से उपचार दिलाया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed