फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   road accident by truck

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Mon, 25 Apr 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 25 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
road accident by truck
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी ओवरब्रिज पर रविवार की सुबह दस टायरा ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान ओवरब्रिज पर जाम की स्थिति बनने लगी। इसका लाभ उठाकर ड्राइवर ट्रक ले भागा।
विज्ञापन


आरोपी ड्राइवर कुछ ही दूर जाकर टीपी नगर के सामने ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाल ली। स्कूटी चालक युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। 
विज्ञापन


मोदीनगर की गोयल पुरी निवासी सुशीला (48) पत्नी घनश्याम शास्त्री सुबह सवा दस बजे अपने भांजे सुधीर पांडेय के साथ स्कूटी से मेरठ अपनी बहन के घर आ रही थी। अतुल माहेश्वरी ओवरब्रिज पर पीछे से
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजगति से आ रहे दस टायरा ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

इससे महिला पहिये के नीचे आ गई। सुधीर दूर जाकर गिर गया। लोगों की भीड़ लगते ही ओवरब्रिज पर जाम लगा। इसी बीच आरोपी ड्राइवर ट्रक ले भागा। लोगों ने पीछा किया तो आरोपी टीपीनगर के सामने ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सुधीर को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के दो बच्चे है। महिला के पति घनश्याम शास्त्री मोदीनगर में महादेव मंदिर में शास्त्री है। 


मौत बनकर दौड़ रहे वाहन
मेरठ
शहर में एक सप्ताह में सड़क हादसों में आठ लोगों की जान जा चुकी है, इनमें चार महिलाएं है। शास्त्रीनगर पीवीएस मॉल के पास भाजपा नेत्री गीता शर्मा, गढ़ रोड स्थित तेजगढ़ी चौराहे पर यशवीरी, बागपत रोड पर सपा नेता प्रदीप शर्मा, चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के सामने रेखा, गंगानगर में ऊंट बुग्गी से कार सवार छात्र की मौत समेत आठ लोगों की मौत हुई है। लोेगों का कहना है कि शहर में दिन भर बेलगाम वाहन दौड़ते है, लेकिन पुलिस कुछठ नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed