{"_id":"699a1e1e08c5777fcd096c9f","slug":"rld-will-welcome-pm-cm-and-jayant-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1114757-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जयंत के जरिए पश्चिमी यूपी को साधने की तैयारी में भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जयंत के जरिए पश्चिमी यूपी को साधने की तैयारी में भाजपा
विज्ञापन
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच से सिर्फ विकास की बात नहीं, 2027 के लिए नई सियासी जमीन भी तैयार होगी। पीएम नमो भारत व मेट्रो की सौगात देने के साथ सियासी समीकरणों को भी साधेंगे। इस दौरान सहयोगी दल रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को पीएम के साथ मंच पर अहमियत देकर पश्चिम को साधने की कोशिश होगी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश लंबे समय से रालोद की सियासी जमीन रही है। रालोद के भाजपा के सहयोगी दल के रूप में आने के बाद से ही सियासी गलियारों में तपिश बनी हुई है। किसान राजनीति को लेकर खेमेबंदी चलती रही है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के जुबानी तीर जयंत पर चलते रहे हैं। हाल में ही टिकैत ने जहां जयंत को हलवाई का ततैया कहा था, वहीं जयंत ने पलटवार करते हुए कहा था कि उन्हें मीठा पसंद नहीं है। इन सबके बीच पीएम के मंच पर जयंत को तवज्जो देने को लेकर भी सभी की निगाहें लगी हुई हैं।
दूसरी ओर रालोद के प्रांतीय कार्यालय में हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष तरसपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में काफी संख्या में लोग जुटे। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरे मेरठ और आसपास के जिलों से कार्यकर्ता एवं किसान मजदूर भारी संख्या में पहुंचेंगे। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान व जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र के हर गांव से किसानों और युवाओं को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।