फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD will organized a special program for Parul, Annu and Kiran and Chaudhary Jayant will honor

रालोद का बड़ा दांव: खिलाड़ियों और युवाओं पर जयंत की नजर, पारुल-अन्नु और किरण के लिए रखा ये खास कार्यक्रम

Sat, 14 Oct 2023 11:35 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Oct 2023 11:35 AM IST
सार

Meerut News : चौधरी जयंत सिंह पारुल चौधरी, अन्नु रानी और किरण बालियान को सम्मानित करने मेरठ आएंगे। तीनों खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
RLD will organized a special program for Parul, Annu and Kiran and Chaudhary Jayant will honor
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद की ओर से एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली पारुल चौधरी, अन्नु रानी और कांस्य पदक विजेता किरण बालियान के लिए 16 अक्तूबर को सम्मान समारोह आयोजित होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह सोमवार सुबह 11 बजे पहले रुड़की रोड पर एकता नगर स्थित किरण बालियान के आवास पर पहुंचेंगे। यहां उनका सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद पार्टी की ओर से बहादरपुर और इकलौता गांव में सम्मान समारोह का आयोजन होगा। यहां जयंत खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे और इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। समारोह की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सांगवान, वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा, संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, नरेंद्र खजूरी, प्रतीक जैन आदि की ओर से रोजाना गांवों में जाकर बैठकें की जा रही हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार को भी किठौर, मसूरी, कुनकुरा, सांधन सहित अन्य गांवों में बैठक की गई। वहीं, रालोद की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत की ओर से शुक्रवार को पारुल चौधरी के घर जाकर उनका सम्मान किया गया।

खिलाड़ियों और युवाओं पर जयंत की नजर
रालोद ने मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। सभी धर्मों के लोगों को जोड़ने के जहां पार्टी की ओर से भाईचारा सद्भावना सम्मेलन किए जा रहे हैं, वहीं युवाओं और खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए खेलों को भी बढ़ावा दे रही है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की खिलाड़ियों सहित अन्य युवाओं पर नजर है। इसलिए पार्टी की ओर से खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह जैसे आयोजन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी संख्या में खिलाड़ी हैं। यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही कई जिलों से खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। वे यहां से निकलकर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। पारुल, अन्नु, किरण भी इन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के सम्मान के लिए रालोद 16 नवंबर को बड़ा समारोह किया जा रहा है। यहां जयंत खुद इन खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। इससे पहले भी जयंत चौधरी सांसद निधि से मुजफ्फरनगर में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए बड़ी धनराशि दे चुके हैं। हाल ही में राजस्थान के जयपुर में भी उन्होंने एक लॉ कालेज के इंडोर स्टेडियम के लिए दस लाख रुपये अनुदान के रूप में दिए। 

यह भी पढ़ें: दिलचस्प रिपोर्ट: VIP नंबर लेने की ऐसी होड़, विभाग ने कमा लिए करोड़ों रुपये, इन नंबरों की सबसे ज्यादा डिमांड

इसके अलावा बागपत में रेसलिंग कोर्ट बनाने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी पत्र लिखे हैं। जल्द ही मेरठ में भाईचारा सम्मेलन भी होगा। इसके अलावा समरसता अभियान चलाएं जाएंगे।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed