फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD Vice President Jayant Chaudhary said BJPs biggest threat to democracy

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बोले- लोकतंत्र के लिए भाजपा सबसे बड़ा खतरा

Tue, 09 Oct 2018 10:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 09 Oct 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
RLD Vice President Jayant Chaudhary said BJPs biggest threat to democracy
मंच पर बोलते जयंत चौधरी

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। चुनाव में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन लाठियां दी गई। बकाया भुगतान पर सरकार के वायदे की हवा निकल चुकी है। लघु और मध्यम व्यापार चौपट हो चुके हैं। मजदूर के लिए घर चलाना मुश्किल है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देने के लिए लोग तैयार रहें। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। 

विज्ञापन


मंगलवार को अग्रवाल मंडी टटीरी, डौला और हिसावदा में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। टटीरी में उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो गई है। भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, मजदूर सब परेशान हैं। किसानों को दिल्ली जाने से रोक कर भाजपा सरकार ने देश को अपनी असलियत दिखा दी। बकाया भुगतान दिलाने का वायदा मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक कर चुके हैं, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा बागपत की जनता ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इतिहास में भी समाज ने एकजुट होकर सच्चाई का साथ दिया है। देश की आजादी में जिले का अहम योगदान है। माया त्यागी कांड में यहां की जनता अन्याय के खिलाफ लड़ी थी और देश को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने कहा वर्तमान में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा लोकतंत्र बचाने की सभी की जिम्मेदारी है। आज गरीब आदमी लाठी खा रहा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष एक कदम बढ़ेगा हम दस कदम आगे बढ़ेंगे, लेकिन भाजपा का खात्मा करना है। सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कार्य करेंगे। इसकी अध्यक्षता चौधरी रामानंद ने की। संचालन पूर्व चेयरमैन विजयपाल ने किया। इसमें प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. मैराजूद्दीन, अहमद हमीद, मुकेश जैन, जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रहम पाल तोमर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत चौधरी हिसावदा और डौला गांव भी पहुंचे
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी हिसावदा और डौला गांव पहुंचे। उन्होंने हिसावदा में कहा कि सरकार किसानों और गरीबों की नहीं है ये सिर्फ बड़े उद्योगपतियों की सरकार है। हिसावदा के प्राथमिक विद्यालय में जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार को सिर्फ बड़े उद्योगपति चला रहे हैं, इसलिए सरकार किसानों और गरीबों की चिंता नहीं करती। किसान अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है। जबकि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है और लोकतंत्र बिना विरोधाभास के संभव नही है। देश में महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है, रुपया गिर रहा है, पूरे देश में अशांति का माहौल है, लोग डरे हुए हैं पुलिस शरीफ लोगों का एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने कहा सरकार कुछ नहीं कर रही है सिर्फ लोगों से झूठे वादे करती है, झूठी घोषणाएं करती है। इस दौरान सराय चेयरमैन मांगेराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार, रामनरेश गुर्जर, अनिल चौधरी, फखरुद्दीन राणा, राजू तोमर, उत्तर कुमार, सत्यपाल दीवान, योगेंद्र कुमार मौजूद रहे। 

भाजपा के खात्मे के लिए महा गठबंधन के साथ खड़ा होगा रालोद  
रालोद उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के खात्मे और लोकतंत्र को बचाने के लिए रालोद महा गठबंधन के साथ खड़ा होगा।  चौधरी कर्ण सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बागपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह करेंगे। अभी तक यहां से उनके चुनाव लड़ने पर कोई फैसला नहीं है। उन्होंने कहा हम विपक्ष के साथ महा गठबंधन को तैयार है। अभी तक वैसे सीटों को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। पूर्व मंत्री शिवपाल यादव द्वारा नया मोर्चा बनाने पर पूछे सवार पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। इसमें चौधरी हिम्मत सिंह, ओमवीर सिंह तोमर, ओमबीर ढाका मौजूद रहे।  

खुली जीप में लोगों से रूबरू हुए जयंत चौधरी 
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का कस्बे में खुली जीप से भरभानिया पट्टी, देशवाल, आर्य समाज रोड, मैन बाजार, रेलवे रोड, मेरठ-बागपत मार्ग से होते हुए दुर्गा अतिथि भवन पहुंचे। निसार अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता पगड़ी बांधकर  स्वागत किया। इसके अलावा हिसावदा और डौला तक उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed