फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD supremo Ajit Singh attack on BJP, says government fails on every front

अजित सिंह का भाजपा पर वार, कहा- रामराज्य तो आ गया, अच्छे दिन आएंगे, हर मोर्चे पर फेल सरकार

Sun, 15 Sep 2019 05:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Sep 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
RLD supremo Ajit Singh attack on BJP, says government fails on every front
अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बड़ौत में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह लोकसभा चुनाव के बाद शनिवार को बड़ौत कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और उनके गिले शिकवे मिटाए। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मायूस न हों रामराज्य तो आ गया, अब अच्छे दिन भी आने वाले हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंअधीकक्षक मर्डर: तमंचे से नहीं चली गोली तो सड़क से उखाड़ीं ईंटें, किए ताबड़तोड़ वार, इसलिए की हत्या
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे रालोद सुप्रीमो दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर समस्याएं सुनीं और गिले शिकवे भी मिटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब रामराज्य आ गया है, अच्छे दिन भी आने वाले हैं। बिजली दरें घट गई हैं और युवाओं को रोजगार मिलने लगे हैं। गन्ने का भुगतान भी हो गया है। सड़के भी बन गई हैं। गोशालाएं भी बना दी गई हैं। आवारा पशु घूमने बंद हो गए हैं। खेतों में नुकसान होना भी बंद हो गया है।

उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा बनाए रखें। चुनाव आते-जाते रहते हैं, हार जीत होती रहती है। इससे परेशान न हों। समय बड़ा बलवान है। चुनाव में जो हो गया, वह पुराना हो चुका है। नेता बिना कोई समाज और पार्टी नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि जो लोग इधर-उधर चले गए। उन पर आप ध्यान न दें। वे पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें।  

यह भी पढ़ें : नाहिद हसन प्रकरण: गुपचुप तरीके से धरने की तैयारी, नरेश टिकैत से मिलीं पूर्व सांसद तबस्सुम

इस अवसर पर किसानों ने भी उन्हें अपनी समस्याएं गिनाईं। इसमें गन्ने की समस्या, बिजली, पानी, गन्ने का भुगतान आदि शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि वे अधिकारियों से बात कर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। 

अजित सिंह ने कहा कि यह सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। किसानों पर बिजली की दरें बढ़ाकर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है। न ही भाव बढ़ाया जा रहा है और न ही युवाओं को रोजगार मिल रहा है। देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं और वे विदेशों में पैसा दे रहे हैं जबकि उनकी जनता आर्थिक संकट से तरस रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed