फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD supremo Ajit Chaudhary targets Prime Minister Narendra Modi

रालोद सुप्रीमो का मोदी पर तीखा वार, कहा- मन की सुनाने वाले किसानों की नहीं सुनते

Thu, 25 Oct 2018 07:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Thu, 25 Oct 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
RLD supremo Ajit Chaudhary targets Prime Minister Narendra Modi
मंच पर बोलते चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में गठवाला खाप के थांबेदार स्वर्गीय सीताराम बहावड़ी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि सबको मन की बात सुनाने वाले मोदी किसानों की नहीं सुनते।

विज्ञापन


बहावड़ी स्थित जनता आदर्श हाईस्कूल में आयोजित समारोह में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मोदी जी जनता को अपने मन की बात तो सुनाते हैं, लेकिन किसानों की बात नहीं सुनते। यहां का किसान सबकी सुनता है, सहता है, लेकिन जब मन बना लेता है तो फिर किसी को छोड़ता भी नहीं। किसानों की लड़ाई लड़ना आपका धर्म है। लोग कहते हैं आज जीडीपी में किसानों का कोई बड़ा रोल नहीं है। सिर्फ 16 या 18 प्रतिशत उनका है। लेकिन देश के विकास में आज भी 65 प्रतिशत हिस्सेदारी किसानों की है। व्यापारी हो, मजदूर हो या स्कूल चलाने वाला किसान की समृद्धि के बिना वो भी जिंदा नहीं रह सकता। देश की तरक्की का रास्ता खेत और खलियान से होकर निकलता है, जो लोग ये बात भूल गए हैं उन्हें इसे याद दिलाना होगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में रालोद, गठबंधन के जरिए किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। किसान केंद्र सरकार से तंग आ चुके हैं।  
विज्ञापन


सामूहिक फैसले ही ताकत
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित ने कहा कि ये खापों की खासियत रही है कि यहां सामूहिक फैसले होते रहे हैं। यही आपकी ताकत है। भूल मत जाना। यदि आप सामूहिक निर्णय नहीं लेते तो कहीं भी आपकी जीत होना मुश्किल है क्योंकि संख्या बल में आपके पास वो ताकत नहीं है। यहां पर हर आदमी चौधरी है। इसलिए ये जरूरी भी है और लोग सम्मान के साथ इन निर्णयों को मानते भी हैं। वहीं, चौधरी अजित ने कहा कि पहले हमें लोग बागपत के नाम से जानते थे। लोग कहते थे आप बागपत से हैं, लेकिन आज उन्हें कैराना के नाम से जाना जाता है। ये सब आपके संयुक्त फैसले और ताकत की ही देन है। ये जो ताकत आपने दिखाई है इसे आगे भी मजबूती से बनाकर रखना।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में भाजपा ही रहेगी निशाने पर
पत्रकार वार्ता के दौरान छोटे चौधरी खुलकर तो नहीं बोले लेकिन इशारों में जता दिया कि चुनाव में भाजपा को हराना ही उनका मकसद है। गठबंधन को लेकर बसपा के अलग राह पर चलने के मुद्दे पर बोले कि दूसरे राज्यों में बात दूसरी है लेकिन यहां सब ठीक है। चुनाव से पहले यदि भाजपा से गठजोड़ का प्रस्ताव मिला तो उनका क्या फैसला होगा ? इस पर उनका जवाब नकारात्मक ही रहा। इशारों में बताया कि यहां भी उनके निशाने पर मोदी हैं ऐसे में गठबंधन का तो सवाल ही नहीं उठता। लोकसभा उपचुनाव के रिजल्ट की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां के लोग संयुक्त फैसले करते हैं इसका रिजल्ट सब देख चुके हैं आगे भी यही होगा।  मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि चुनाव में अभी वक्त है, इंतजार करिए, साथ ही कहा कि ज्यादा कुछ चेंज होने वाला नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed