फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rld sangthan ka huaa vistar

Meerut News: रालोद संगठन का हुआ विस्तार, विशाल मल्लापुर को बनाया जिला महासचिव

Tue, 20 Oct 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
rld sangthan ka huaa vistar
रालोद संगठन का हुआ विस्तार, विशाल मल्लापुर को बनाया जिला महासचिव
विज्ञापन

- मल्लापुर में कार्यकर्ता संवाद एवं युवा गोष्ठी में युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी का आह्वान
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल ने ग्राम मल्लापुर में कार्यकर्ता संवाद एवं मनोनयन गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें जहां पार्टी में युवाओ को सहभागिता का आह्वान किया गया वहीं संगठन का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने एडवोकेट विशाल मल्लापुर को जिला कमेटी में जिला महासचिव मनोनीत किया।
जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि आज के युवाओं को चौधरी चरण सिंह के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता को समझते हुए उन्हें अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बाफर ने कहा कि विशाल मल्लापुर वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीख लेते हुए संगठन को आगे बढ़ाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के हाथ मजबूत करें। राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्जवल ने युवाओं से सक्रिय रूप से राजनीति में भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता रणवीर दहिया और सुनील रोहटा ने भी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता रवि भारत चिकारा ने किया। कार्यक्रम में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुबोध भदौड़ा सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। गांव पहुंचने पर नरेश मल्लापुर और विनय मल्लापुर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

गोष्ठी में चौ. भारत सिंह, मास्टर नेपाल सिंह, छात्र सिंह चेयरमैन, कुशलपाल सिंह, छात्रपाल सिंह, रजनीश, जितेंद्र प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed