{"_id":"5bd07e3bbdec2217277cc919","slug":"rld-leader-kartar-singh-bhadana-surrenders-in-court-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रालोद नेता करतार सिंह भड़ाना ने कोर्ट में किया सरेंडर, ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रालोद नेता करतार सिंह भड़ाना ने कोर्ट में किया सरेंडर, ये रही वजह
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने सुनाई सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में पूर्व विधायक एवं रालोद नेता करतार सिंह भड़ाना ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। उन्होंने 2017 में रालोद के टिकट पर बागपत विधानसभा से चुनाव लड़ा था, जिसमें भड़ाना पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 में रालोद के टिकट पर बागपत विधानसभा से खतौली के पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना पुत्र नाहर सिंह निवासी जागृति विहार मेरठ ने चुनाव लड़ा था। चुनावी सभाओं में आचार संहिता के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। चुनाव के दौरान उनके खिलाफ ही आचार संहिता के सबसे ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए थे। उनके खिलाफ लोक प्रतनिधित्व अधिनियम 171ए, धारा 188 आईपीसी एवं 123(2) के तहत कार्रवाई हुई थी। यह मामला सीजेएम कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में बुधवार को उन्होंने कोर्ट में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। थोड़ी देर बाद उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रालोद नेता एवं पूर्व विधायक करतार सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/