{"_id":"618eaee2c479f3735a7d1c3b","slug":"rld-leader-and-former-student-union-president-sandeep-chaudhary-died-in-an-accident-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: रालोद नेता और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप चौधरी का हादसे में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: रालोद नेता और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप चौधरी का हादसे में निधन
Fri, 12 Nov 2021 11:43 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:43 PM IST
सार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और रालोद नेता संदीप चौधरी का शुक्रवार को हादसे में निधन हो गया।
विज्ञापन
रालोद नेता और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप चौधरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और रालोद नेता संदीप चौधरी का शुक्रवार को हादसे में निधन हो गया। जेल चुंगी सर्वोदय कॉलोनी निवासी डॉक्टर संदीप चौधरी बृहस्पतिवार रात को 9:00 बजे मार्किट से स्कूटी पर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
कमिश्नरी आवास के पास जेपी अस्पताल के सामने एक वेगनआर कार ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार शाम को उपचार के दौरान निधन हो गया।
विज्ञापन