फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD continues outreach in villages for Jayant Chaudhary's public meeting

Meerut News: जयंत चौधरी की जनसभा के लिए रालोद का गांवों में जनसंपर्क जारी

Wed, 22 Apr 2026 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
RLD continues outreach in villages for Jayant Chaudhary's public meeting
सरधना। ईकड़ी गांव में रालादे की जनसभा के लिए गांवों में जनसंपर्क करते पार्टी पदा​धिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव ईकड़ी में 25 अप्रैल को राष्ट्रीय लोकदल की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
रैली को सफल बनाने के लिए बुधवार को कार्यकर्ताओं ने गांव कुसैडी, किठोली, आजमपुर, बहादुरपुर, भलसोना, रतौली, भावा नंगला, पाथौली और सरूरपुर सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। घर-घर पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सिवालखास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि यह रैली क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि जनता का उत्साह और समर्थन इस बात का संकेत है कि यह जनसभा ऐतिहासिक होगी। वहीं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील रोहटा ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की एकजुटता और जनसमर्थन को दर्शाएगा। इस दौरान सुनील रोहटा, सत्येंद्र तोमर, संजय चौधरी, गौरव जिटौली, सुभाष गुर्जर, हरिओम, इंद्रपाल भलसोना, बिरजू पथौली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed