{"_id":"5d1baea38ebc3e3ce7215969","slug":"rivalry-in-2-sides-at-hatinapur-meerut-news-mrt4312870124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
हस्तिनापुर में संघर्ष के बाद पुलिस अधिकारी गश्त करते हुए।
- फोटो : ? ? ?
हस्तिनापुर में मामूली कहासुनी को लेकर बवाल
कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में सोमवार देर रात मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में पथराव एवं गोलीबारी हुई। जिसमें दोनों ओर से सात लोग घायल हो गए। वहीं, गुस्साए लोगों ने सड़क किनारे रखे खोखे और बिजली के मीटर, घर के दरवाजे एवं खिड़की आदि में तोड़फोड़ की। इसकी जानकारी पाकर मौके पर पहुंची हस्तिनापुर एवं बहसूमा पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मनोहरपुर कॉलोनी में सोमवार रात टिंकू पुत्र देवेंद्र एवं दुष्यंत पुत्र ब्रह्म सिंह में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें अनुसूचित जाति के टिंकू ने परिजनों को बुला लिया। इस पर दुष्यंत लोगों को अपनी ओर आता देख संजीव शर्मा के मकान में घुस गया। यहां पहुंचे अनुसूचित जाति के सैकड़ों लोगों ने उसे घर से बाहर निकालने के लिए कहा परंतु संजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा व कुलदीप शर्मा ने इनकार कर दिया। जिस पर दलित समाज के लोगों ने एकत्र होकर पथराव कर दिया। जिसमें दुष्यंत, प्रदीप, संजीव व प्रिंस घायल हो गए। जिस पर गुर्जर, ब्राह्मण एवं चौहान आदि समाज के लोग सामने आ गए। इसके बाद आधी रात में दोनों पक्षों में पथराव, मकानों में तोड़फोड़ और गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। वहीं, घरों में लगे विद्युत मीटर, खिड़कियां एवं दरवाजे तोड़ दिए गए। वहीं घरों में खड़ी कई बाइक को नुकसान पहुंचाया। वहीं, अनुसूचित पक्ष की ओर से दीपचंद, बुलबुल, सुमित घायल हुए।
मामला बढ़ता देख लोगों ने यूपी 100 को जानकारी दी। पुलिस करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। यहां कई लोगों को गिरफ्तार भी किया। इतना ही नहीं तनाव के चलते मनोहरपुर कॉलोनी में पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात किए हैं।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं झगड़े
कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी लोगों के अनुसार इससे पूर्व भी कई बार अनुसूचित जाति एवं गुर्जर समाज के लोगों के बीच झगड़े हो चुके हैं।
आखिर इतना गुस्सा क्यों
मनोहरपुर कॉलोनी में सोमवार शाम को टिंकू और दुष्यंत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आखिर इतना गुस्सा क्यों जिसके चलते जातीय संघर्ष का रूप ले लिया। पुलिस एवं प्रशासन इसकी जानकारी करने में जुटा है।
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
मनोहरपुर कॉलोनी निवासी कुलदीप शर्मा ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें मनोहरपुर कॉलोनी निवासी विक्रांत, विशाल, महावीर, रिंकू, चिंटू, विकास, डोली आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
वहीं, दूसरे पक्ष की अनिता ने 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इनमें कुलदीप, प्रदीप, सचिन, मोहित, दिवाकर, दुष्यंत, आलोक, सचिन, नीटू, प्रिंस, विकास, ब्रह्म, प्रदीप, गुड्डू, राहुल, टेढ़ा, सोनू व जॉनी आदि शामिल हैं।
इनका कहना
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। और शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।-धर्मेंद्र सिंह, थाना प्रभारी हस्तिनापुर