{"_id":"673278157d0d4c1e4107558a","slug":"rituraj-who-scored-a-double-century-got-a-call-from-ranji-meerut-news-c-72-1-mrt1058-124316-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दोहरा शतक लगाने वाले रितुराज को रणजी से आया बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दोहरा शतक लगाने वाले रितुराज को रणजी से आया बुलावा
Tue, 12 Nov 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
रितुराज शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश क्रिकेट में मेरठ के क्रिकेटरों का हमेशा से बोलबाला रहा है। यूपी रणजी की वर्तमान टीम में भी मेरठ से 5 से अधिक खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं, अब मेरठ के दाएं हाथ के एक और बल्लेबाज रितुराज शर्मा को टीम के साथ जोड़ा जा रहा है। 13 नवंबर से लखनऊ में कर्नाटक के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उन्हें टीम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। रितुराज शर्मा अभी हाल ही में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जम्मू के खिलाफ 230 रन की पारी खेलकर चर्चा में आए थे। उनकी इसी पारी का उन्हें इनाम मिला है।
यूपी की रणजी टीम ने अपना पिछला मैच केरेला के खिलाफ त्रिवेंद्रम में खेला। मैच में यूपी की ओर से बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा, जिस कारण टीम को केरला से इनिंग और 117 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब टीम की बल्लेबाजी को और भी मजबूत करने के लिए रितुराज शर्मा को टीम से जोड़ा जा रहा है। वर्तमान में यूपी की रणजी टीम में मेरठ क्षेत्र से प्रियम गर्ग, सौरभ कुमार, समीर रिजवी, शिवम मावी, सहारनपुर के आकिब टीम का हिस्सा हैं। अब मेरठ के दाएं हाथ के बल्लेबाज रितुराज शर्मा को टीम में शामिल किया जाना मेरठ के लिए गर्व की बात है। वह कल टीम के साथ जुड़ जाएंगे। मेरठ जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि रितुराज को टीम में शामिल किया गया है। यह मेरठ के लिए गर्व की बात है। यहां के क्रिकेटर लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं।
12 साल से क्रिकेट खेल रहे
रितुराज शर्मा करण क्रिकेट एकेडमी से कोच नदीम से प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह पिछले 13 सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं। पिछले वर्ष भी उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वर्तमान में चल रही कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उन्होंने मेरठ में सौराष्ट्र के खिलाफ हुए पहले ही मैच में 85 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दिल्ली के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया। जम्मू के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने दोहरा शतक जड़ा। 230 रनों की पारी खेली। अब रणजी टीम में अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो उनसे वहां भी अच्छा क्रिकेट खेलने की उम्मीद होगी।