फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Risk of typhoid fever with viral, be careful

Meerut News: वायरल के साथ टायफाइड बुखार का खतरा, बरतें सावधानी

Thu, 22 Jun 2023 06:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 22 Jun 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Risk of typhoid fever with viral, be careful
- सीएचसी पर टायफाइड के केस आने लगे सामने
विज्ञापन

- गर्मी के मौसम में गलत खानपान की वजह बता रहे चिकित्सक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गर्मी के मौसम में वायरल के साथ अब टायफायड बुखार का खतरा बढ़ गया है। सीएचसी शामली में टायफायड बुखार के केस भी सामने आने शुरू हो गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अनियमित और गलत खानपान की वजह से पेट में संक्रमण होता है, जिससे टायफाइड बुखार होने की संभावना रहती है। इसलिए लोगों को इस मौसम में खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है।
जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। सीएचसी शामली में करीब 40 प्रतिशत मरीज इस तरह की समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। अब वायरल बुखार के साथ अब टायफायड बुखार के मामले भी सामने आने लगे हैं। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपकार मलिक का कहना है कि टायफायड बुखार के मरीज भी आ रहे हैं। लोगों को टायफाइड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। उनका कहना है कि बाजार में बनी तली भुनी चीजें ज्यादा खाने, जंक फूड का सेवन करने व खानपान करते समय साफ-सफाई का ध्यान न रखने की वजह से पेट में संक्रमण होता है, जिससे टायफाइड बुखार होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में लोगों को खानपान ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करें कि घर में बनी हुई चीजों का सेवन करना चाहिए। बाजार में बनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया टायफाइड बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। इसकी वजह बाजार में बने खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। बाजार में बनी चीजें खाने से पेट में संक्रमण होने की आशंका रहती है। इस मौसम में हल्का सुपाच्य भोजन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया बृहस्पतिवार को सीएचसी में 700 से अधिक मरीज आए। इनमें लगभग 150 मरीज हड्डी संबंधी बीमारी वाले थे। 250 से अधिक मरीज बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के थे। टायफायड बुखार के भी केस आए, लेकिन अभी ये कम हैं और वायरल बुखार ज्यादा चल रहा है। इसके अलावा त्वचा संबंधी और पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीज आए। उन्होंने बताया अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया जा रहा है।
-- टायफाइड के लक्षण
- 104 डिग्री तक तेज बुखार होना।


- सिर में दर्द होना।
- शरीर में दर्द व थकान होना।
- भूख कम लगना, जी मिचलाना।
- पेट दर्द, दस्त या कब्ज होना।
-- बचाव
- खाना खाने से पहले हाथों को साफ करें।
- बाजार में बने खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- घर में बने खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करें।
- तली भुनी चीजें कम खाएं।
- घर का बना ताजा खाना खाएं। बासी भोजन से परहेज करें।
- दूषित पानी पीने से बचें। साफ ताजा पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed