फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy Royal won the match by 31 runs

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल ने 31 रन से जीता मैच

Sun, 07 Dec 2025 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy Royal won the match by 31 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल और जीटीबी के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल की टीम ने 31 रन से जीत हासिल की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। इसमें अजहर ने 52, विपुल ने 40, रिहान ने 30, धैर्य ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से हिमांशु ने तीन, आईश और अभय ने दो व कुणाल ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल की टीम 19.1 ओवर में 167 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

इसमें टीम की ओर से अरनव ने 43, हिमांशु ने 40, कार्तिक और सहल ने 27-27 रन बनाए। गेंदबाजी में अहद ने तीन, रिहान और देव ने दो-दो विकेट लिए। अरहान और अम्माद ने भी एक-एक विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed