{"_id":"6a43d61f14f970ea36098356","slug":"rishabh-cricket-academy-gladiators-won-the-final-league-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-155478-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ग्लेडिएटर्स ने जीता अंतिम लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ग्लेडिएटर्स ने जीता अंतिम लीग मैच
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खले गए सीनियर वर्ग के म
मेरठ। आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले जा रहे 15वें ऑल इंडिया विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्लेडिएटर्स ने अंतिम लीग मैच में जीत दर्ज की।
गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी अवेंजर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 19.5 ओवर में 198 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। रिहान ने सबसे अधिक 41 रनों की पारी खेली। विपुल ने 40 रन और अनमोल ने 38 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्लेडिएटर्स की ओर से श्रेष्ठ ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्लेडिएटर्स की टीम ने 19.1 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 199 बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से बल्लेबाजी में रोनित ने सबसे अधिक 56 रन बनाए। इसके अलावा अजय ने 42 रन, दिव्य ने 38 रन और प्रिंस ने 35 रनों का योगदान दिया। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से शहज़र ने तीन विकेट, अनमोल, हिमांशु और अभय ने दो-दो विकेट लिए। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि गुरुवार को जूनियर वर्ग का फाइनल मैच खेला जाएगा।