फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy defeated GTB.

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी को हराया

Thu, 04 Jun 2026 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy defeated GTB.
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में जल्द ही विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत होने जा रही है। टूर्नामेंट में जीटीबी, ऋषभ, आईटीआई समेत कई एकेडमी की टीम प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट को लेकर बृहस्पतिवार को भी एक मैच जीटीबी व ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 192 रन की पारी खेली। टीम की ओर से अविक ने 40, वंशिका ने 38, सार्थक ने 37, भाविक ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आरिश ने पांच, विराट ने तीन, विवेक ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.5 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए और एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अक्ष ने 43, धैर्य ने 45, अक्षय ने 36 व तनिष्क ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से सार्थक ने दो, युग ने दो, रेयांश ने दो, आईश ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर शुक्रवार को भी एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed