फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy defeated GTB by three runs

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी को तीन रन से हराया

Fri, 06 Mar 2026 06:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy defeated GTB by three runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ की टीम ने तीन रन से मैच जीता।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसमें सुभान ने 40, विराट ने 41, श्रेयांश ने 40, युग ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से कार्तिक ने दो, आरोहन ने दो, प्रत्यक्ष, आयुष और रियांश ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.5 ओवर में 180 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें जैद ने 42, आयुष ने 38, वंशिका ने 40, आरिश ने 37, शुएब ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरव ने तीन, सुभान ने तीन, अभय ने तीन और अर्जुन ने एक विकेट लिया। ऋषभ ने तीन रन से जीत प्राप्त की। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को सब जूनियर वर्ग में एक मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed