फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Academy School and Meerut Hostel in the finals

ऋषभ एकेडमी स्कूल और मेरठ हॉस्टल फाइनल में

Thu, 17 Jul 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rishabh Academy School and Meerut Hostel in the finals
सुनील कैथवास....गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता मैं शामिल टीम
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच ऋषभ एकेडमी स्कूल और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच ऋषभ और मेरठ हॉस्टल की टीम के बीच आज बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को हुए मैच में ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए। इसमें अजय ने 40 गेंद में 8 छक्के और 6 चौकों की मदद से 90 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मोहसिन और सुभान ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। इसमें कृष्णा ने 42, रिहान ने 40, शिवम ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मनीष और कार्तिक ने तीन-तीन विकेट लिए। अजय ने दो विकेट प्राप्त किए। ऋषभ एकेडमी स्कूल ने 60 रन से मैच जीता। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed