फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Academy School and JMS won their matches.

Meerut News: ऋषभ एकेडमी स्कूल और जेएमएस ने मैच जीते

Sun, 04 Oct 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Academy School and JMS won their matches.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट जोनल टूर्नामेंट को लेकर रविवार को ऋषभ एकेडमी में सब जूनियर वर्ग में दो मैच हुए। इसमें ऋषभ एकेडमी स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम ने जीत प्राप्त की।
ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 171 रन बनाए। इसमें रोनक ने 40, याहया ने 35, मीत ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में वंश ने तीन, सार्थक ने तीन, ऋषभ ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर की टीम 19.3 ओवर में 161 रन ही बना सकी। टीम की ओर से श्रेयांश ने 41, कबीर ने 40, अर्नव ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में याहया ने तीन, विहान ने तीन, रियांश ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसमें विनायक ने 40, विराट ने 41, शिवांश ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक ने तीन, अलकैफ ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने 19.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए और एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अनस ने 43, रोनिक ने 40, श्रेयांश ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल रहमान ने 4 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर 14 जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सोमवार सुबह 9 बजे टीम ऋषभ एकेडमी से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed