फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Academy Public School victorious in cricket competition

क्रिकेट प्रतियोगिता में ऋषभ एकेडमी पब्लिक स्कूल विजयी

Fri, 18 Jul 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Rishabh Academy Public School victorious in cricket competition
सुनील कैथवास...गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेल निदेशालय उत
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में ऋषभ एकेडमी पब्लिक स्कूल ने फाइनल में मेरठ हॉस्टल को हराकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ऋषभ एकेडमी पब्लिक स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। इसमें मोहित ने 22, मनीष ने 28 और रोनित ने 25 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सनी, शिवांश और प्रियांशु ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ हॉस्टल की टीम 17.1 ओवर में 121 रन पर ऑल आउट हो गई। ऋषभ की टीम ने 19 रन से मैच जीतकर फाइनल अपने नाम किया। इसमें मेरठ हॉस्टल की ओर से उज्जवल ने 28, अहमद ने 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मवीश, कुणाल ने तीन-तीन और सिद्धार्थ व कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कुणाल को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अजय रहे। मैच से पूर्व उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने किया। समापन के मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव व उप क्रीड़ा अधिकारी अब्दुल अहद ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर क्रिकेट कोच अतहर अली व प्रधानाचार्य को बधाई दी। इस दौरान इंद्रजीत सिंह सलवान, करन सिंह, ललित पंत, कुलविंदर, खालिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed