{"_id":"6980ca5d639d5065b4070d66","slug":"rise-above-caste-language-and-regional-discrimination-and-work-in-the-national-interest-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111245-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करें
विज्ञापन
रोहटा। गांव रासना में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल स्वयं सेवक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रासना में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य वक्ता भैयादास महाराज ने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना में निहित है। उन्होंने समाज से अपील की कि जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य किया जाए। सहविभाग प्रचारक नमन सिंह और प्रोफेसर विज्ञनेश त्यागी ने कहा कि योग वर्तमान तनावपूर्ण जीवन में शारीरिक, मानसिक और आत्मिक सशक्तीकरण का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को गांव-गांव संपर्क बढ़ाने, सेवा बस्तियों में कार्य करने और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता प्रदीप त्यागी व संचालन दयाल त्यागी ने किया। इस अवसर पर राजीव भगत, सचिन प्रधान, कुलदीप गुर्जर, नरेंद्र त्यागी, गोपाल शर्मा, रजनीश त्यागी, विनय, दीपक, पंकज चौहान, दिग्विजय, शिवम त्यागी, सतपाल प्रधान, सुधीर गर्ग, अरुण, मनीष और रितिक गुप्ता रहे।