फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rihan Ali has hoisted the 50-meter tricolor on Mount Friendship Manali in Himachal Pradesh.

माउंट फ्रेंडशिप पर लहराया 50 मीटर का तिरंगा, हिमाचल की चोटियों को फतह कर चुका है रिहान अली

Sat, 24 Oct 2020 03:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Oct 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Rihan Ali has hoisted the 50-meter tricolor on Mount Friendship Manali in Himachal Pradesh.
रिहान अली ने 5258 मीटर ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप मनाली (हिमाचल प्रदेश) पर तिरंगा फहराया - फोटो : अमर उजाला

इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के पांच पर्वतारोहियों में शामिल गांव मरवा निवासी रिहान अली ने 5258 मीटर ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप मनाली (हिमाचल प्रदेश) पर 50 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज लहराया है। इससे पहले भी रिहान 20 हजार 187 मीटर ऊंची माउंट स्टॉक कांगड़ी (लद्दाख), 7200 फीट ऊंची माउंट करोल व 8000 मीटर ऊंची काली का टिब्बा चोटियों (हिमाचल प्रदेश) को फतेह कर चुका है।

विज्ञापन


रिहान ने बताया कि मिशन माउंट फ्रेंडशिप के लिए इंडिया एडवेंचर फाउंडेशन मुरादाबाद की तरफ से चार राज्यों के पर्वतारोही चयनित किए थे, रिहान ने बताया कि उन्होंने 18 अक्तूबर को माउंट फ्रेंडशिप पर चढ़ाई शुरू की थी। उनका पहला पड़ाव कैंप एक में हुआ और दूसरे दिन वे अपने पूरे इक्विपमेंट व सामान के साथ बेस कैंप पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ियों को लूटकर करोड़पति बने कई पुलिसवाले, वायरल हुए थे मौज-मस्ती के फोटो, अब खुलेंगे राज
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस कैंप से एडवांस कैंप पहुंचने के बाद उन्होंने 21 अक्तूबर की सुबह 4:30 बजे चढ़ाई शुरू की और मुश्किल हालात का सामना करते हुए 22 अक्तूबर सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर मिशन पूरा कर 5258 मीटर ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप पर 50 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज लहरा दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed