{"_id":"581e44304f1c1bae314398a4","slug":"rg-mangal-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजी-मंगल पांडे में 18 दावेदार मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरजी-मंगल पांडे में 18 दावेदार मैदान में
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 06 Nov 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव के लिए आरजी और शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज के प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी हो गई है। एक पर्चा निरस्त होने के बाद अब 18 दावेदार मैदान में बचे हैं। आरजी में सात और मंगल पांडे में 11 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। आरजी में मात्र दो पदों पर ही चुनाव है, तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मतदान 9 नवंबर को है।
आरजी डिग्री कॉलेज में भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी से अध्यक्ष पद पर शिवानी बालियान, उपाध्यक्ष कंचन, महामंत्री कावेरी, संयुक्त सचिव भावना, कोषाध्यक्ष पद पर प्राची है। एबीवीपी से अध्यक्ष पर अर्चना व संयुक्त सचिव पर तानिया ने पर्चा भरा है। अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर चुनाव होगा। महामंत्री, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी की प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीती हैं।
मंगल पांडे कॉलेज में एबीवीपी से अध्यक्ष पद पर संस्कृति, उपाध्यक्ष बरखा रानी, महामंत्री शिप्रा गुप्ता और निशी चिकारा, सचिव विदुषी सेन, कोषाध्यक्ष सुषमा पाल मैदान में हैं। समाजवादी छात्रसभा से अध्यक्ष पद पर स्वाति गुर्जर, उपाध्यक्ष नेहा, संयुक्त सचिव श्वेता, महामंत्री ज्योति, कोषाध्यक्ष के लिए भारती मैदान में है। कॉलेज में 13 छात्राओं ने पर्चा लिया था, लेकिन 12 ही नामांकन जमा कराने पहुंचीं। 11 चुनाव लड़ेंगी। चुनाव अधिकारी डॉ. अंजू ने बताया सोमवार को चुनाव प्रचार एवं मंगलवार को असेंबली में प्रत्याशी का भाषण होगा। उन्होंने बताया कि एक मात्र पर्चा 22 साल से कम उम्र होने के कारण उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी सोनम कपासिया का निरस्त हुआ है।
विज्ञापन
शहीद मंगल पांडे में हंगामा
शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीति ने हंगामा कर दिया। प्रीति ने कहा कि छात्राओं को नामांकन के लिए पूरा वक्त नहीं मिला है। चुनाव कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अंजू ने चुनाव कार्यक्रम पहले से जारी होने की बात बताई, इसके बाद छात्राएं शांत हुईं।
डीएन, इस्माईल, मेरठ कॉलेज में 17 को चुनाव
मेरठ कॉलेज, इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज और डीएन डिग्री कॉलेज ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। तीनों कॉलेजों में एक ही दिन 17 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन की डेट अलग-अलग हैं। मेरठ कॉलेज में 12 नवंबर को नामांकन होगा। तीनों कॉलेजों में चुनाव की तिथि घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। एनएएस कॉलेज का चुनाव 26 नवंबर को हो सकता है।
मेरठ कॉलेज के चुनाव आयुक्त डॉ. अवधेश कुमार के मुताबिक 12 नवंबर को नामांकन, 13 नवंबर को स्क्रूटनी और नाम वापसी होगी। डीएन कॉलेज में 11 नवंबर को नामांकन, 12 को स्क्रूटनी और नाम वापसी है। इस्माईल कॉलेज में 10 नवंबर को नामांकन और 11 को स्क्रूटनी और नाम वापसी होगी। तीनों कॉलेजों ने सहमति से एक ही दिन मतदान रखा है। छात्र संगठनों की ऊर्जा बंटेगी। तीनों कॉलेजों में सबसे अधिक ध्यान मेरठ कॉलेज के चुनाव पर है। कॉलेज में 10 हजार से अधिक छात्र हैं। छात्र संगठनों ने पैनल उतारने के लिए कवायद शुरू कर रखी है। संभावित प्रत्याशियों ने कॉलेज के दीवारें पोस्टर से पाट रखी हैं। कॉलेज में प्रचार का काम जोर शोर से चल रहा है। चुनाव त्रिकोणीय हो सकता है। छात्र संगठनों में एबीवीपी, समाजवादी छात्रसभा, रालोद छात्रसभा और एनएसयूआई दम ठोंक रहे हैं। विवि कैंपस की तरह मेरठ कॉलेज में भी रालोद छात्रसभा और एनएसयूआई का संयुक्त पैनल मैदान में उतर सकता है।