{"_id":"684f96f5203f8701cf054194","slug":"rewarded-criminal-shot-and-injured-in-police-encounter-in-meerut-linked-to-kalu-ramnagariya-gang-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, कालू रामनगरिया गैंग से जुड़ा, कई मुकदमे हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, कालू रामनगरिया गैंग से जुड़ा, कई मुकदमे हैं दर्ज
Mon, 16 Jun 2025 09:31 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:31 AM IST
सार
मेरठ में सिविल लाइन पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश आशीष घायल हो गया। वह कुख्यात कालू रामनगरिया गैंग से जुड़ा था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : amarujala
विस्तार
मेरठ शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ा अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा। 25 हजार का इनामी बदमाश आशीष निवासी लालपुर, खरखोदा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। गोली उसके पैर में लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आशीष कुख्यात गैंगस्टर रोहन उर्फ कालू रामनगरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए जकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मौके से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में आशीष ने कबूल किया कि वह जेल में बंद कालू रामनगरिया के लिए काम करता था और उसके इशारे पर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।