मेरठ के सोतीगंज में खलबली: हाजी गल्ला पर इनाम, नौ कबाड़ी के कुर्की वारंट भी जारी, इन पर हुई कार्रवाई
मेरठ के सोतीगंज में पुलिस की कार्रवाई से कबाड़ियों में खलबली मची है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हाजी गल्ला पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं नौ कबाड़ियों के घरों पर कुर्की वारंट के नोटिस चस्पा कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सोतीगंज के हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ हाजी गल्ला पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं, सदर बाजार पुलिस ने गल्ला सहित नौ कबाड़ियों के घरों पर कुर्की वारंट के नोटिस चस्पा कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन काटने वाले इन कबाड़ियों की घेराबंदी की जा रही है।
पुलिस ने चोरी और लूट के वाहनों को काटने वाले कबाड़ियों की सूची बनाई। इसमें नईम उर्फ हाजी गल्ला का नाम सबसे ऊपर बताया गया है। उसके खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। इसके अलावा शातिर कबाड़ियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस रोजाना दबिश देने में लगी है। उसके बाद से कबाड़ी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कबाड़ियों की घेराबंदी के लिए पहले उनको गैंगस्टर में निरुद्ध कराया।
कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए जीएसटी द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है। अब एसएसपी ने शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इसके अलावा सदर पुलिस के प्रार्थना पत्र पर गल्ला समेत नौ कबाड़ियों के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी किया है। इसके बाद पुलिस ने ढोल बाजे के साथ सोतीगंज में मुनादी कराई। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के घरों पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया है। कुर्की वारंट में हाजी गल्ला के दो बेटों के नाम भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: दृश्यम फिल्म की थीम आजमाना चाहता था कातिल पति: पत्नी की बेरहमी से हत्या, फिर टुकड़े-टुकड़े कर गंगनहर में फेंकी लाश
मुनादी होते ही सोतीगंज में मची खलबली
सोतीगंज के कबाडियों के नाम की मुनादी सदर बाजार पुलिस ने की तो वहां खलबली मच गई। पुलिस ने कहा कि इन कबाड़ियों से आम जनता दूर रहे, ये शातिर कबाड़ी है। जिनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे भी दर्ज है। इन लोगों को किसी ने संरक्षण दिया या फिर कोई भी मदद की तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई पुलिस करेंगी।
इन कबाड़ियों पर हुई कार्रवाई
- नईम उर्फ हाजी गल्ला निवासी सोतीगंज
- जिशान उर्फ पव्वा निवासी सोतीगंज
- शुऐब निवासी केले वाली कोठी सदर बाजार
- फुरकान निवासी सोतीगंज
- अलीम निवासी सोतीगंज
- बिलाल पुत्र हाजी गल्ला निवासी सोतीगंज
- इलाल पुत्र हाजी गल्ला निवासी सोतीगंज
- खालिद निवासी मोरगंज सदर बाजार
- वसीम निवासी केले वाली कोठी सदर बाजार
यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सोतीगंज में शातिर कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई चल रही है। चोरी और लूट के वाहनों का कटान मेरठ में पूरी तरह से बंद कराने के लिये पुलिस प्रयास कर रही है। इसके चलते पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और कार्रवाई भी कर रही है।