{"_id":"67b8d8dabcd458fa3f0d315a","slug":"reward-of-rs-31-thousand-for-catching-idol-thief-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102767-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मूर्ति चोर को पकड़ने के लिए 31 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मूर्ति चोर को पकड़ने के लिए 31 हजार का इनाम
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के अंतर्गत श्री कैलाश पर्वत मंदिर के मुख्य जिनालय में रखी भगवान की दो अष्ट धातु की मूर्ति, सिंहासन एवं चांदी का छत्र 12 फरवरी को चोरी कर लिया गया था। अभी तक आरोपी का पता नहीं लग सका है। इस मामले में श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से चोर को पकड़वाने में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 31 हजार रुपये इनाम की देने की घोषणा की है।
कैलाश पर्वत मंदिर पर मूर्ति चोरी की घटना को करीब आठ दिन बीत चुके हैं। परंतु पुलिस अभी इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री मुकेश जैन ने बताया कि मूर्ति चोरी की घटना में पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। परंतु मूर्ति चोरी के मामले में जैन समाज में आक्रोश है। घटना के खुलासे के लिए श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने निर्णय लिया है कि जो कोई व्यक्ति चोर को पकड़वाने में सहयोग करेगा या पकड़वाएगा उसे तीर्थ क्षेत्र कमेटी 31 हजार रुपये नकद इनाम देगी। बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने सहयोग की अपील की है।
वहीं, पुलिस की ओर से घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं, जिसमें स्वाट, एलआईयू, सर्विलांस और पुलिस की स्पेशल टीम लगी है। अष्टधातु की मूर्ति खरीदने वाले दुकानदारों से भी संपर्क किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मूर्ति चोरी करने वाले आरोपी ने अपनी पहचान को छुपाने के लिए कपड़े से पूरी तरह ढक रखा था और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। चोर का यही शातिराना अंदाज पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।