फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reward nabbed in an encounter

मुठभेड़ में इनामी बदमाश दबोचा

Mon, 28 Dec 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Reward nabbed in an encounter
रोहटा। पुलिस ने रविवार देर शाम मुठभेड़ के दौरान पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके खिलाफ करीब एक दर्जन लूट, हत्या व डकैती के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रोहटा उपेंद्र सिंह ने बताया कि देर शाम पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि बागपत जिले का एक इनामी बदमाश क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद इंस्पेक्टर रोहटा ने टीम के साथ भदौड़ा-कैथवाड़ी संपर्क मार्ग पर उसकी घेराबंदी की। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बदमाश शोभित उर्फ दीपक पुत्र जयकुमार निवासी पट्टी अहिरान खेकड़ा है। उससे तमंचा एवं कारतूस तथा अन्य हथियार बरामद करने का दावा किया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed