फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   revolution of 1857 will be display on shaheed smarak meerut by Light and Sound Show in three crore

यूपी: तीन करोड़ में दिखेगी 1857 की क्रांतिगाथा, शहीद स्मारक पर होगा लाइट एंड साउंड शो

Thu, 17 Jan 2019 05:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Jan 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
revolution of 1857 will be display on shaheed smarak meerut by Light and Sound Show in three crore
शहीद स्मारक

यूपी के मेरठ में लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से जल्द ही पर्यटक और शहरवासी मेरठ की क्रांतिगाथा से रूबरू हो पाएंगे। शो की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है। फिलहाल 35 मिनट की स्क्रिप्ट को शूट किया जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय की ओर से शहीद स्मारक पर लाइट एंड साउंड शो के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत मेरठ के शहीद स्मारक पर लाइट एंड साउंड शो की घोषणा पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने की थी। दो साल पहले उन्होंने ही इसका शिलान्यास किया था। इसका काम अंतिम चरण में हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक शो शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन

दो चरणों में होगी शूटिंग 
गुरुग्राम की वाप्कोस लिमिटेड कंपनी को स्क्रिप्ट शूट करने का जिम्मा दिया गया है। इसी कंपनी ने लाइट एंड साउंड शो का साइट प्लान तैयार किया था। स्क्रिप्ट की शूटिंग दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में स्टूडियो में शूट शुरू कर दिया गया है। दूसरे चरण में मेरठ के ऐतिहासिक स्थलों को शूट किया जाएगा। जिन्हें लाइट एंड साउंड शो में दिखाया जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह में टीम मेरठ आकर इन्हें शूट करेगी।  
  
25 सोलर लाइटें लगाईं
शहीद स्मारक पर लाइट एंड साउंड शो के लिए सोलर लाइटों को लगा दिया गया है। यूनीस्टार कंपनी को सोलर लाइट लगाने का जिम्मा दिया गया था। इसके अलावा शहीद स्मारक पर शौचालय और स्टेज निर्माण लगभग पूरा हो गया है। 1400 स्कवायर मीटर में बनाए गए स्टेज पर 200 लोगों के बैठने की सुविधा की गई है। इसके अलावा यहां पर दस सीसीटीवी कैमरे, दस बेंच, दस डस्टबिन भी लगाए जाएंगे। 

दो चरणों में होगा काम
स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है। हम इसे शूट करने में लगे हैं। प्रोडक्शन टीम दो चरणों में इसे जल्द पूरा करने में जुटी है। - आर्यन, प्रोडक्शन टीम, वाप्कोस लिमिटेड   

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed