फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revolution Day reminds us of the sacrifices made by the brave: Prof. KK Sharma

वीरों के त्याग की याद दिलाता है क्रांति दिवस : प्रो. केके शर्मा

Mon, 11 May 2026 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 11 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Revolution Day reminds us of the sacrifices made by the brave: Prof. KK Sharma
मेरठ। क्रांति दिवस पर रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के समन्वयक प्रो. केके शर्मा ने कहा कि क्रांति दिवस हमें देश के वीर सपूतों के त्याग, साहस और बलिदान की याद दिलाता है।
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। निदेशक शोध प्रो. बीरपाल सिंह ने कहा कि मेरठ की भूमि देश की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति की जननी रही है। यहां से उठी स्वतंत्रता की चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई।इस अवसर पर कार्यक्रम में अभियंता मनीष मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, रमिता चौधरी, दीपक कुमार, इंजीनियर मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed