{"_id":"67b63ea7cd5a74c4ef0d9f70","slug":"review-of-quality-of-construction-works-costing-rs-50-lakh-meerut-news-c-14-1-mrt1004-787956-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 50 लाख की लागत के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 50 लाख की लागत के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा
विज्ञापन
मेरठ। विकास भवन सभागार में डीएम सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास कार्यों और 50 लाख से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने अल्पसंख्यक कल्याण, विद्युत आपूर्ति, किसान सम्मान निधि, भवन निर्माण, सड़क निर्माण, फैमिली आईडी, एंबुलेंस, जल जीवन मिशन, 15 वित्त आयोग ग्राम पंचायत, पर्यटन, निपुण परीक्षा आंकलन, पेंशन, लोक निर्माण विभाग, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पारिवारिक लाभ पेंशन योजना की रैंकिंग में सुधार के निर्देश दिए।
डीएम ने 50 लाख से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि समस्त विभागीय अधिकारी एवं निर्माण इकाई निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने सेतु निगम, गृह एवं गोपन, लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, जिला कारागार सहित अन्य विभाग के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापरक एवं तीव्र गति से निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एडीएम एलए राजपाल सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अम्बरीष कुमार, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।