फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Review of dolphin, turtle conservation and forestry works

Meerut News: डॉल्फिन, कछुआ संरक्षण व वानिकी कार्यों की समीक्षा

Sat, 18 Apr 2026 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Review of dolphin, turtle conservation and forestry works
हस्तिनापुर में चल रही वन विभाग की परियोजना की समीक्षा करते अधिकारी स्रोत विभाग
- पीसीसीएफ ने रेस्क्यू सेंटर के चौथे फेज का कार्य तेज करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। वन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर के चौथे चरण के निर्माण कार्य की प्रगति का शनिवार को उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ) अनुराधा वैमूरी समेत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अनुराधा वैमूरी व आईएफएस अधिकारी डॉ. नीरज ने सामाजिक वानिकी प्रशिक्षण केंद्र के समीप निर्माणाधीन वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर के चौथे फेज के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सेंटर के शीघ्र तैयार होने से घायल और भटके हुए वन्यजीवों को तत्काल रेस्क्यू कर उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुर्योधन और कर्ण वन ब्लॉकों में कराए गए वानिकी कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अलावा खेड़ी घाट से मखदूमपुर घाट तक प्रस्तावित डॉल्फिन सफारी रूट का मोटरबोट के माध्यम से निरीक्षण किया। टीम मखदूमपुर गंगा घाट पहुंची, जहां विश्व प्रकृति निधि भारत और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित कछुआ संरक्षण अभियान का निरीक्षण किया। वन प्रशिक्षण केंद्र में बनी हैचरी में कछुओं के घोंसलों को देखा और संरक्षण कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक डॉ. कृष इलंगो, वन संरक्षक आदर्श कुमार, डीएफओ वंदना फोगाट तथा वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed