फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revenue department is ready to deal with possible floods

Meerut News: संभावित बाढ़ से निपटने को राजस्व विभाग तैयार

Thu, 04 Jul 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 04 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Revenue department is ready to deal with possible floods
धामपुर। राजस्व विभाग की ओर से संभावित बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है । तहसील क्षेत्र में 14 अस्थाई राहत शिविरों, 10 अस्थाई बाढ़ चौकियाें का गठन कर उन्हें सक्रिय कर दिया गया है। सभी स्थानों पर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती कर दी गईं हैं। क्षेत्र की पांच नदियों से 20 गांवों को बाढ़ का संभावित खतरा बना है।
विज्ञापन



तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने बताया कि साल 2024-25 के लिए राजस्व विभाग की ओर से क्षेत्र में बाढ़ की हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम के आदेश पर तहसील क्षेत्र में 14 स्थानों पर राहत शिविरों को बनाया गया है। इन शिविरों में अफजलगढ़ डाक बंगला, कादराबाद, सिंचाई विभाग डाक बंगला, मकसूदाबाद पंचायत घर, जूनियर हाई स्कूल हरेवली, जूनियर हाई स्कूल सरकड़ा चकराजमल, रानी फूल कुमारी पाठशाला शेरकोट, दक्ष कन्या इंटर कॉलेज शेरकोट, पीजीएम इंटर कॉलेज शेरकोट, जिला परिषद प्राइमरी स्कूल शेरकोट, जूनियर हाई स्कूल मुबारकपुर टप्पा भारती, एमक्यू इंटर कॉलेज स्योहारा, जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय बगवाड़ा , एसएमएसएन इंटर कॉलेज नहटौर, जूनियर हाईस्कूल अखाड़ा शामिल हैं। तहसीलदार ने बताया कि बाढ़ के दौरान गांवों, जंगलों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए पांच मोटरवोटाें की व्यवस्था की गई है। सभी मोटर वोट पीलीबंद जलाशय पर रखी गई है।
विज्ञापन




- ये हैं बाढ़ चौकियां

तहसीलदार ने बताया कि 10 बाढ़ चौकियां बना कर सक्रिय की गईं हैं। इनमें अफजलगढ़ डाक बंगला, नई टंकी सिंचाई विभाग कादराबाद, जूनियर हाई स्कूल हरेवली, तहसील कार्यालय धामपुर, निरीक्षण भवन शेरकोट, जूनियर हाईस्कूल मुबारकपुर टप्पा भारती, राजकीय इंटर कॉलेज शाहपुर जमाल, कार्यालय विकास खंड बुढ़नपुर, निरीक्षण भवन बगवाड़ा, जलकल विभाग पानी की टंकी नहटौर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- बाढ़ से इन 20 गांवों को संभावित खतरा



अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि धामपुर क्षेत्र में पांच नदियों खो, बनैली , नकटा, धारा और रामगंगा से करीब 20 गांवों को बाढ़ का संभावित खतरा है। इनमें 17 गांव घासीवाला, धर्मपुर , आलमपुर गावड़ी, नाथाडोई, नंदगांव ,हादकपुर,तिपरजोत तटबंध, मुकरपुरी तटबंध, नंगला भज्जा , इब्राहिमपुर नारायण , उमरपुर पालकी सारंगवाला, खैरुल्लापुर लद्दा, भगवानपुर ,चमरा वाला संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। जबकि तीन गांव पीलीबांध, नगीना और बढ़ापुर अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed