{"_id":"69dfb999c5189cf2af09d709","slug":"retired-professors-locked-house-ransacked-by-thieves-victim-has-been-in-the-us-for-four-months-meerut-news-c-72-1-mct1011-151850-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रिटायर्ड प्रोफेसर के बंद घर को चोरों ने खंगाला, पीड़ित चार महीने से अमेरिका में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रिटायर्ड प्रोफेसर के बंद घर को चोरों ने खंगाला, पीड़ित चार महीने से अमेरिका में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त प्रोफेसर आनंद कुमार श्रीवास्तव के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रोफेसर पिछले चार महीनों से अमेरिका में रह रहे हैं। 13 अप्रैल सुबह नौकरानी घर पहुंची तो चोरी की जानकारी हुई। प्रोफेसर के दोस्त की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ रोड स्थित पंचशील कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने 14 अप्रैल को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके परिचित सेवानिवृत्त प्रोफेसर आनंद कुमार श्रीवास्तव शिव सरोवर कॉलोनी में रहते हैं। करीब चार महीने पहले वह अमेरिका गए थे, जिसके बाद से उनका मकान बंद पड़ा था। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। 13 अप्रैल को घटना की जानकारी प्रोफेसर के घर में काम करने वाली महिला राधा ने अनिल कुमार को फोन पर दी। सूचना मिलते ही अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घर का जायजा लिया। घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज जांच किए जा रहे हैं। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- --