{"_id":"67182e320cfa7411c900a3a4","slug":"retired-pac-constable-stabs-young-man-and-injures-him-meerut-news-c-76-1-smrt1039-104069-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेवानिवृत्त पीएसी के सिपाही ने युवक को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेवानिवृत्त पीएसी के सिपाही ने युवक को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
सेवानिवृत्त पीएसी के सिपाही ने युवक को चाकू मारकर किया घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पीएसी के सेवानिवृत्त सिपाही धर्मेंद्र ने सोफीपुर निवासी परमीत को चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजनों के साथ थाने पहुंचे घायल युवक ने पुलिस को जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव निवासी परमीत ने बताया कि सोमवार देर रात वह मोदीपुरम से अपने घर लौट रहा था। सोफीपुर नाले के पास वह लघुशंका करने लगा। आरोप है कि इस दौरान पीएसी से सेवानिवृत्त सिपाही धर्मेंद्र उसके पास पहुंचा और लघुशंका करने से मना किया, जिसको लेकर दोनों की कहासुनी हो गई। आरोप है कि धर्मेंद्र ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। धर्मेंद्र ने हाथ से राेकने का प्रयास किया, इसमें वह घायल हो गया। किसी तरह उसने वहां से भागकर जान बचाई।
परिजनों के साथ थाने पहुंचे परमीत ने पुलिस को जानकारी दी। परमीत ने पहले अज्ञात में तहरीर दी, लेकिन बाद में जानकारी हुई कि उसे धर्मेेंद्र ने चाकू मारा। पुलिस ने धर्मेंद्र खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल को उपचार दिलाया। मंगलवार को घायल परमीत दोबारा थाने पहुंचा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सीओ शुचिता सिंह का कहना है कि जल्द इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।