फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired officer duped of Rs 17 lakh

Meerut News: सेवानिवृत्त अधिकारी से 17 लाख रुपये की ठगी

Fri, 24 Apr 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Retired officer duped of Rs 17 lakh
मोदीपुरम - बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान में बीज वितरण और मेले में आयोजित अतिथि व अन्य।
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त अधिकारी डॉक्टर योगेंद्र सिंह के साथ 17 लाख रुपये की ठगी हुई है। उन्होंने अपने परिचित अंबरीश काकरान उर्फ अप्पू पर यह आरोप लगाया है। अंबरीश ने वर्ष 2016 में बीएसएनएल ठेकेदारी के नाम पर डॉक्टर सिंह से अलग-अलग तिथियों में कुल 17 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने 2 प्रतिशत ब्याज के साथ रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फरवरी और मार्च 2016 में 6 लाख, 5 लाख, 4 लाख और नवंबर 2016 में 2 लाख रुपये नकद लिए। उसने अपनी अलीगढ़ की जमीन और पल्लवपुरम का मकान बेचकर भुगतान का वादा किया था। हालांकि संपत्तियां बेचने के बावजूद उसने रकम नहीं लौटाई। डॉक्टर सिंह ने इसे अपनी जीवनभर की कमाई बताया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed