फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RETIRED FAUJI KI HATYA KAA KHULAASA

रिटायर्ड फौजी की हत्या का खुलासा, साली गिरफ्तार   

Wed, 27 Dec 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 27 Dec 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
RETIRED FAUJI KI HATYA KAA KHULAASA
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अपहृत रिटायर्ड फौजी सुभाष चौधरी की हत्या उसके ही रिश्तेदारों ने कर दी। कंकरखेड़ा पुलिस ने रिटायर्ड फौजी की साली को चार दिन पहले गुपचुप तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने देवर के साथ मिलकर सुभाष की हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। पुलिस अभी शव नहीं ढूंढ सकी है। महिला के देवर की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


रोहटा रोड स्थित नंद विहार निवासी रिटायर्ड फौजी सुभाष चौधरी (61) पुत्र महेंद्र चौधरी सात दिसंबर को ऑल्टो कार से मुजफ्फरनगर अपनी साली सुनीता पत्नी भंवर सिंह के घर जाने की बात कहकर गए थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। सुभाष की पत्नी ने कंकरखेड़ा में अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि सुभाष की कार लावारिस हालत में कंकरखेड़ा हाईवे स्थित नंगलाताशी गांव के सामने कोल्ड स्टोरेज में खड़ी मिली थी। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा के मुताबिक सर्विलांस के जरिए सुभाष की साली सुनीता को चार दिन पूर्व मुजफ्फरनगर से उठाया था। पुलिस की पूछताछ में सुनीता ने बताया कि सात दिसंबर को सुभाष उनके घर पर आए थे। उस समय वह घर अकेली थी। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनीता ने आरोप लगाया है कि सुभाष ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। जिसके बाद उसने मूसली से पीटकर सुभाष की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवर को बुलाकर शव ठिकाने लगाया   
इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी सुनीता का कहना है कि हत्या के बाद उसने देवर सूरज को बुलाया। देवर-भाभी ने सुभाष के शव को उसकी ही ऑल्टो से उसी रात को खतौली की गंगनहर में फेंक आए। उन पर किसी को शक न हो, इस उद्देश्य से ऑल्टो कार कंकरखेड़ा छोड़कर भाग आए। इंस्पेक्टर का कहना है कि रिटायर्ड फौजी के परिजनों की तहरीर पर सुनीता व सूरज के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है। शव बरामद होने पर हत्या में तरमीम कर दिया  जाएगा। सुनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूरज की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सुभाष का शव बरामद चुनौती 
इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार आरोपी सुनीता की निशानदेही पर शव की मंगलवार को भी काफी तलाश की। लेकिन बरामद नहीं हुआ। शव की तलाश करना पुलिस के लिए चुनौती है। 


घटना छुपाने में माहिर कंकरखेड़ा पुलिस 
रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दी गई और एक आरोपी महिला पुलिस ने जेल भी भेज दी, जिसकी जानकारी पुलिस अफसरों को भी नहीं है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले महिला को जेल भेजकर पुलिस अब कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। मंगलवार को सुभाष के पिता महेंद्र चौधरी कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। बेटे का शव बरामद करने की मांग की। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए। इससे पहले भी कंकरखेड़ा पुलिस पीयूष चौधरी की हत्या में मामले में किरकिरी करा चुकी है। पुलिस 14 दिनों बाद शव बरामद कर पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed